मुंबई. अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें अनुष्का का बहका अंदाज और विराट का बिगड़ा मिजाज नजर आ रहा है जोकि कुछ लोगों को अटपटा लगा। इन दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था जब ये वेकेशन मनाकर लौट रहे थे. बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली पेरिस और लंदन में हॉलिडे मनाकर वापस लौटे हैं। दोनों मना रहे थे। 

बीवी पर गुस्सा होते विराट के सोशल मीडिया पर फोटोज और वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं। कुछ लोगों का ये भी कहना है कि अनुष्का के बिहेवियर की वजह से विराट इरिटेट हो गए और वो सबके सामने एक्ट्रेस पर गुस्सा हो गए। 

वेकेशन से इंडिया वापस लौटे अनुष्का और विराट को मुंबई एयरपोर्ट पर कैजुअल लुक में देखा गया था। पपाराजी के सामने पोज देते समय भी अनुष्का खोई-खोई नजर आईं। विराट संग पोज देते समय भी वो बहकी सी लग रही थीं। विराट ने उन्हें दूसरी साइड खड़े होने को कहा लेकिन तभी हड़बड़ी में उनके हाथ से फेस मास्क गिर गया। विराट ने आखिरी में अनुष्का को कार में बैठने के लिए कह दिया। उनके चेहरे पर गुस्सा साफ दिख रहा था। कई लोग ये सवाल भी खड़े कर रहे हैं कि क्या अनुष्का ने पी रखी थी. हालांकि उनके फैंस सपोर्ट करते भी नजर आए।