देश में अचानक आ रहे हार्ट अटैक से मौतों का सिलसिला लंबा होता जा रहा है। अब राजस्थान के बाड़मेर से ऐसा ही एक और मामला सामने आया है जहां एक डेंटल क्लीनिक पर अखबार पढ़ रहे शख्स की अचानक हार्टअटैक से मौत हो गई।
अचानक आ रहे हार्ट अटैक का सन्न कर देने वाला वीडियो राजस्थान के बाड़मेर जिले में एक डेंटल क्लीनिक का है। एक शख्स दांत दर्द होने पर क्लीनिक आया था। क्लीनिक में यह शख्स अखबार पढ़ते-पढ़ते अचानक बेंच से नीचे गिर जाता है और उसकी मौत हो जाती है। मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया है।
देशभर में हार्ट अटैक के तेजी से बढ़ मामलों का कारन कोरोना महामारी को भी बताया जा रहा है। अब तो बुजुर्गों से ज्यादा युवाओं को हार्ट अटैक अपना शिकार बना रहा है। बीते दिनों देशभऱ में ऐसी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं।
महज कुछ सेकंड के अंदर हो रही इन मौतें गंभीर चेतावनी प्रतीत हो रही हैं। ना इंसान तड़पता है न कराहता है और चाँद लम्हों में सीधे मौत के वीडियो बड़े सवाल खड़े कर रहे हैं। हार्ट अटैक से हो रही इन अचानक मौतों को रोके जाने के लिए सरकार को एक्सपर्ट की टीम बनाकर ऐसी आई तमाम मौत की जाँच कर रिसर्च करनी चाहिए।