लोकप्रिय अभिनेता निखिल सिद्धार्थ वर्तमान में अपनी फिल्म कार्तिकेय-2 की सफलता के आधार पर काम कर रहे हैं। निखिल सिद्धार्थ की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लाल सिंह चड्ढा, रक्षा बंधन और विजय देवरकोंडा, राम्या कृष्णा और अनन्या पांडे की लाइगर के साथ मैदान में थी, इनके बीच निखिल की कार्तिकेय-2 बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है, जिससे कार्तकेय ने दर्शकों का दिल जीत लिया है।
अब, ऐसा लगता है कि निखिल बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने की योजना बना रहे हैं। हां, आपने उसे सही पढ़ा। इसके लिए अब तक, बॉलीवुड के दो बड़े निर्माताओं के साथ निखिल की बातचीत भी जारी है।
शुरु में निखिल सिद्धार्थ की कार्तिकेय-2 जब हिंदी बाजारों में रिलीज हुई थी, तब काफी कर कारोबार कर रही थी, जो कि लगभग 7 लाख रुपये ही था। इसे आमिर खान और करीना कपूर खान की लाल सिंह चड्ढा और अक्षय कुमार अभिनीत रक्षा बंधन के साथ भी कम्पीट करना था।
हालांकि दूसरे दिन के बाद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करना शुरू कर दिया और ये सब सिनेमाघरों में फिल्म देखने वाले दर्शकों द्वारा की गई माउथ पब्लिसिटी के कारण ही संभव हो सका।
कार्तिकेय 2 के लिए हिंदी पट्टी में ओडियंस के रिएक्शन से खुद निखिल को भी हैरत में डाल दिया है। उन्होंने इसे एक सपना बताया और मजाक में कहा कि उन्हें उम्मीद है कि कोई भी उन्हें इस सुनहरे सपने से नहीं जगाएगा।
बॉलीवुड से डेब्यू के बारे में पूछे जाने पर निखिल सिद्धार्थ ने खुलासा किया कि उन्हें बहुत सारे फोन आए हैं, लेकिन अभी कुछ तय नहीं हुआ है। निखिल सिद्धार्थ ने कहा, कि बॉलीवुड और टॉलीवुड के बीच की लाइन धुंधली हो रही है। यह सब अब भारतीय सिनेमा बन गया है।
वह चाहते हैं कि उनकी फिल्में हर दर्शक देखे। निखिल सिद्धार्थ ने खुलासा किया कि उन्हें बॉलीवुड के दो बड़े निर्माताओं ने संपर्क किया है, "बॉलीवुड के दो बहुत बड़े प्रोडक्शन हाउस ने अपनी आने वाली फिल्मों के लिए मुझसे संपर्क किया है। मैं उनका नाम नहीं बता सकता क्योंकि मैंने अभी तक फ़िल्म साइन नहीं की है।"