करण जौहर ने ट्विटर को अलविदा कह दिया है। निर्माता ने अपने आखिरी ट्वीट में लिखा है, अब थोड़ी शांति चाहता हूं। यानि कि उन्होंने शांति के बारे में लिखा और कहा कि वह अब जीवन में थोड़ा शांत रहना चाहते हैं।
करण जौहर बॉलीवुड के मशहूर निर्माता और निर्देशक हैं, जो अपनी फिल्मों के अलावा विवादों के चलते भी चर्चा में रहते हैं। करण अगर कुछ भी करते हैं तो वे विवादों का हिस्सा बन जाते हैं और इसीलिए उनका नाम अक्सर ट्विटर पर ट्रेंड करता रहता है।
इन सबके बावजूद भी करण जौहर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह इंस्टाग्राम या ट्विटर पर अपनी जिंदगी से जुड़ी छोटी-छोटी बातें शेयर करते रहते हैं। लेकिन अब करण जौहर ने अचानक ट्विटर को अलविदा कह दिया है। करण के इस फैसले से करण के फैंस को बड़ा झटका लगा है।