मध्यप्रदेश में दिसंबर की शुरुआत से ही ठंड का असर बढ़ता जा रहा है। प्रदेश के अधिकांश शहरों में रात के पारे में गिरावट देखी जा रही है। सोमवार से प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ने लगेगी। मौसम विभाग के मुताबिक़ महाकौशल और ग्वालियर में ठंड का असर सबसे ज्यादा रहेगा।

प्रदेश में रात के पारे में खासी गिरावट दर्ज की गई। शनिवार और रविवार को मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक़ पांच दिसंबर के बाद उत्तर से आने वाली हवाओं का स्ट्रांग सिस्टम बनने की संभावना है। इसके चलते ठंड बढ़ जाएगी।

दिसंबर की शुरुआत से खजुराहो, उमरिया, मालंकखंज, गुना, ग्वालियर, खंडवा, रायसेन, राजगढ़ समेत कई शहरों में पारा 10 डिग्री के नीचे चल रहा है। सोमवार से उत्तर से आने वाली हवाओं के स्ट्रांग सिस्टम अन्य शहरों के तापमान में भी खासी गिरावट होगी।

मौसम विभाग के मुताबिक़ सबसे ज्यादा ठंड ग्वालियर और जबलपुर के साथ बुंदेलखंड के इलाकों में रहेगी। इसके अलावा, रायसेन और भोपाल में भी अच्छी ठंड पड़ सकती है। उज्जैन और इंदौर में हवाएं के रुख पर ठंड के तेवर निर्भर हैं।