मुंबई. लीजेंड भारतीय प्लेयर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा लगातार घूमती रहती हैं. वे अब लंदन पहुंच गई हैं. सारा ने लंदन में ही अपनी पढ़ाई भी की है. वे परिवार के साथ लंदन और मुंबई दोनों जगह रहती हैं. सारा तेंदुलकर सोशल मीडिया सेंसेशन हैं और सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव भी रहती हैं.
लंदन में सारा इस समय अपने भाई अर्जुन तेंदुलकर के साथ मस्ती कर रहीं हैं. उन्होंने अर्जुन के साथ इस बार अपने कुछ वीडियो और फोटोज भी शेयर किए हैं जिनमें दोनों भाई—बहन टोटल मस्ती मूड में नजर आ रहे हैं. सारा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ वीडियो भी शेयर किए हैं. इनमें उन्होंने बताया कि अपने भाई अर्जुन के साथ एक रेस्टोरेंट में डिनर भी किया.
लंदन में दोनों भाई बहनों ने मजकर मस्ती की. सारा तेंदुलकर ने अर्जुन के साथ वाला एक फोटो भी शेयर किया जिसमें ये दोनों फिल्म 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' के मुन्ना भाई और सर्किट बने नजर आ रहे हैं. सारा और अर्जुन ने हुबहू मुन्नाभाई और सर्किट की तरह ही कपड़े भी मेचिंग पहने हुए हैं. इसी फोटो में नीचे संजय दत्त यानि मुन्ना भाई और अरशद वारसी यानि सर्किट भी नजर आ रहे हैं.
सारा तेंदुलकर के बारे में कई रिपोर्ट्स में कहा जाता रहा है कि वे बॉलीवुड में डेब्यू कर सकती हैं. हालांकि कभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है. सारा अपना फोटो शूट और विज्ञापन लगातार शूट करवाती रहती हैं. इनके वीडियो और फोटोज भी शेयर करती हैं.