कहते है कुछ मुस्लिमों का ग्रुप एसे कार्य करता है जिससे की वो दूसरों पर शासन कर सके।देश के खिलाफ लोग भी ऐसा करते है।
पर आपको ये जानकर आश्चर्य होगा कि हमारे आजाद भारत देश के लाखों घरों की महिलाओं के साथ भी ये किया जा रहा है।
भोली-भाली महिलाएं कितनी आसानी से ऐसे चंगुल मे फंस जाती हैं।
ब्रैनवॉश करने वाले लोग बार बार आपके दिमाग में एक बात या एक ही चीज़ डालने की कोशिस करते है जिससे आपका दिमाग ना चाहे फिर भी उसे स्वीकार करे, और वो एसा करके उसके दिमाग को अपने अनुरुप करके उसे दिमागी अपाहिज बना कर उससे वोहि करवाते है जो वो चाहते है। सोचकर भी हैरान हुँ मैं , बहुत दुख होता है ये देखकर कि आज दुनिया के लोग एक दूसरें के प्रति अच्छी सोच भी नहीं रखते दूसरो को दुख देने मे ही वो प्रसन्न होते है। टूट जाती हूं मैं दुनिया की ऐसी हालत देखकर। सुना था कलयुग भयानक होगा। और आज देख भी रही हुँ।
ब्रैन वॉश जेसा घिनोना अपराध करने वाले मनुष्य को उनके कर्मो का फल एक दिन जरूर मिलता है ।
जबरन किसी के दिमाग पर कब्जा करना उसके साथ जबरदस्ती करना ही कहलाता है।
अपने थोड़े से स्वार्थ को पूरा करने के लिए जो लोग दूसरों का ब्रेनवॉश करते है उन्हें एक जन्म में भले ही धरती पर जगह मिल गयी है पर ईश्वर उन्हें कभी दुसरा जीवन नहीं देता। घोर पाप उनके कर्मो मे जुड़ता जाता है और वो ही विनाशक परिणाम लाता है।
जिन लोगों की आत्मिक शक्ती कमजोर होती है उनपर ब्रैनवॉश आसानी से किया जा सकता है। फिर कोई कम उम्र की लडकी या लड़का हो। उसपर भी ब्रेनवॉश आसानी से किया जा सकता है।
ब्रैन वॉश करने वालों को केसे पहचाने?
ऐसे लोग जिनको आप अपने खुले विचारों के बारे में बताये तो वो आपको नीचा दिखाना चाहे।
ऐसे लोग अपनी गलती कभी स्वीकार नहीं करते।
हद से ज्यादा मीठा बोलते है।
होते कुछ है दिखाते कुछ और हैं।
आपकी हर चीज़ मे दखल देते है आपकी निजी चीजे भी उन्को अपनी लगती है।
आपको पूरी सुख सुविधाएं देंगे और आपकी जरूरतों का ध्यान अच्छे से रखेंगे। पर आपको बार बार याद दिलाएंगे की आप एक यंत्र हो। आपको उतना ही करना है जो उनको उचित लगता है । खुद को भूल जाऔ। अपनी पहचान को भूल जाओ।
आपको खुद की जिन्दगी से दूर रखते है लेकिन खुद आपकी जिन्दगी में दखल देने से नहीं कतराते। चाहे कोई भी विषय हो। चाहे वो विषय उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं भी आता हो फिर भी उसपर बोलेंगे।
आपकी बातों और विचारों को नकार देते है ताकी आप अपनी बुद्धि ना चला पाए।
आप पर अपने ही विचार बार बार थोपने लगते हैं। ये देखने के लिये कि आप उनके लिये तैयार हो रहे हो कि नहीं? आप पर शासन कैसे किया जा सकता है?
ऐसे लोग अपने सगे सम्बन्धी या घर के लोगों के साथ ऐसा नहीं करते है। बाहर से आने वाले के साथ ऐसा करते है । और ये सबसे बड़ा प्रमाण होता है की वो बस आपको एक पपेट बनाना चाहते हैं।
इससे तो लोग मानसिक विकलांगता का शिकार हो जाते है। वो कभी वो नही कर पाते जो करने के लिये उनका जन्म हुआ है।
प्रतिभाशाली होने के बावजूद कुछ नही कर पाते।
ऐसे लोगों और ऐसे दल को मे ये कहना चाहती हुँ कि ईश्वर ने इंसान को धरती पर आपके लिए नहीं भेजा है । उनकी शक्ति को अपने हाथ मे लेने की कोशिश मत करो ।
हर आत्मा स्वतंत्र है आप कितना ही ब्रेनवॉश कर ले वो अन्दर से सब जानती है और वक्त वक्त पर उसे एहसास होता है वो चाहे आपके दबदबे से बोलती ना भी हो पर अन्तर आत्मा को सब पता होता है|
दूसरें का जीवन उनका होता है वो भी इतने समझदार होते है उन्हे भी पता चलता है उनके लिये क्या सही है क्या गलत है?
हमें दूसरों को अच्छे काम करने में सहयोगी बनना चाहिए ना की विरोधी ।
एक ही जिन्दगी मिली है क्यूँ दूसरों पर इतना सब कुछ करने मे गवाना और बुरे कर्म इकट्ठा करना । खुद की जिंदगी खुशी से जीओ और दूसरों को भी जीने दो । इसी सिद्धांत पर मेरी जिन्दगी चलती है।
ब्रेनवॉश करने वाले को आखिर में कुछ भी प्राप्त नहीं होता है। जो मन के साफ होते है आत्मा से पवित्र होते है भगवान हमेशा उनका साथ देते है ।
मम्तेश्वरी
नोट : ये लेखक के अपने विचार हैं|