वर्ल्ड लिसनिंग डे टुडे एंड एवरी डे। अपोजिट अट्रेक्टस जी हां ये कहावत हम सभी ने सुनी है।
यह कहावत बॉलीवुड के मोस्ट पॉपुलर कपल अजय देवगन और काजोल पर भी लागू होती है। एक ओर काजोल बेहद बातूनी हैं इसके विपरीत अजय देवगन काफी कम बोलते हैं और हमेशा ही एक धीर-गंभीर मुद्रा में नज़र आते हैं। इसी सिच्वेशन पर चुटकी लेते हुए अजय देवगन ने एक ट्वीट किया है।
अजय देवगन ने एक वीडियो ट्ववीट कर लिखा- वर्ल्ड लिसनिंग डे टुडे एंड एवरीडे। इस वीडियो को देखकर कोई भी मुस्कुराए बिना नहीं रह सकता।
Celebrating #WorldListeningDay today and everyday 😉 @itsKajolD pic.twitter.com/ACjTcukTeB
— Ajay Devgn (@ajaydevgn) July 18, 2022
जाहिर है, ये उनका विपरीत स्वभाव ही है जो इनकी बॉन्डिंग को इतना मजबूत बनाता है। अजय ने एक बार बताया था, कि उन्होंने काजोल से शादी करने का फैसला क्यों किया। उन्होंने कहा था, "मैं वास्तव में नहीं जानता ... हम मिले, हम बहुत अच्छी तरह से घुल मिल गए। हमने एक-दूसरे को बिना प्रपोज किए ही डेट करना शुरू कर दिया और फिर यह मान लिया गया कि हम शादी कर लेंगे ..क्योंकि हम दोनों अपनी जगह पर सहज थे।"
इससे पता चलता है कि कैसे काजोल और अजय एक ऐसे कपल हैं, जिनका कभी कैमरे के लिए नहीं बल्कि खुद के लिए रिश्ता रहा है। इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है,कि दोनों की शादी को 22 साल हो गए हैं। दोनों एक ऐसा कपल हैं, जिनसे काफी कुछ सीखा जा सकता है। अपने रिश्ते को लेकर उनका नो-फ्रिल अप्रोच बॉलीवुड में कम ही देखने को मिलता है। उन्होंने मजबूरी में शादी नहीं की, बल्कि इसलिए कि उन्हें सही इंसान मिल गया।
दोनों की शादी भी किसी बॉलीवुड ड्रामा फ़िल्म से कम नहीं रही शादी की कोई तैयारी नहीं थी, बस एक दिन दोनों ने शादी करने का फैसला किया। और अपनी छत पर ही दोनों शादी के बंधन में बंध गए। अपनी शादी में वे कोई बड़ा ताम-झाम नहीं करना चाहते थे। काजोल और अजय का ध्यान अपने रिश्ते और शादी पर ज्यादा था, न कि शादी के बाकी पहलुओं पर काजोल और अजय दोनों ही ने ही इस बात को क्लियर किया कि जब वे शुरू में मिले थे, दोनों एक-दूसरे को पसंद नहीं करते थे और फिर प्यार हो गया। काजोल ने एक बार बताया कि कैसे वे दोनों एक-दूसरे से बेहद अलग हैं, और ये विपरीत लक्षण उन्हें एक परफेक्ट कपल बनाते हैं जो एक दूसरे के पूरक हैं।