भोपाल: राज्य के जल संसाधन विभाग ने अपने छह अधिकारियों की सेवायें नर्मदा घाटी विकास विभाग को सौंपी हैं जिससे स्टाफ की कमी से जूड रहा एनवीडी अपनी परियोजनाओं का संचालन कर सके।

इन अधिकारियों में शामिल हैं: सहायक यंत्री चम्बल बेतवा कछार भोपाल सुश्री अंकिता तुरकर, सहायक यंत्री बांधी भोपाल अंकित दलाल, सहायक यंत्री पार्वती परियोजना नरसिंहगढ़ सुश्री नित्या श्रीवास्तव, सहायक यंत्री चम्बल बेतवा कछार भोपाल हरीश कुमार तिवारी, सहायक यंत्री बोधी भोपाल आरएल बावरिया तथा सहायक यंत्री जल संसाधन मंडल इंदौर देवराज पटेल। इन सभी अधिकारियों को सात के अंदर कार्यमुक्त करने के लिये कहा गया है।