सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है, वीडियो में कलाकार गणेश उत्सव कार्यक्रम में दर्शकों के सामने नाचते हुए नज़र आ रहे हैं। नृत्य करते हुए ही कलाकार अचानक गिर पड़ता है। हालांकि, सामने से देखने पर दर्शकों को ऐसा लग रहा था कि यह नाटक का ही एक हिस्सा है।

कहा जा रहा है कि कलाकार को लाइव शो के दौरान ही हार्ट अटैक आ गया जो उसकी मौत का कारण बना। लोगों ने शुरू में सोचा था कि कलाकार का ये एक्शन शो का ही कोई हिस्सा है।

वीडियो में, हम नीले-गुलाबी पोशाक पहने एक कलाकार को मंच पर प्रदर्शन के बीच में ही गिरते हुए देख सकते हैं। घटना जम्मू के कोठे गांव में हुई है। वहीं संचालक दल के सदस्य ने जब मंच पर जाकर उसे उठाया तब तक कलाकार बेहोश हो चुका था।

इस बीच, आसपास के अधिकांश लोग चाहे वह दर्शक हों या कलाकार, उनको यह पता करने में बहुत देर हो गई कि कलाकार को दिल का दौरा पड़ा है।