नीतेश तिवारी द्वारा निर्देशित मोस्ट अवेटेड फिल्म वरुण धवन और जान्हवी कपूर स्टारर 'बवाल' को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। वर्ल्ड वॉर पर आधारित इस फिल्म को फैंस बड़े पर्दे पर नहीं देख पाएंगे। सिनेमाघरों में फिल्म देखने का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बुरी खबर यह है कि फिल्म सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने जा रही है।
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म पूरी तरह से कमर्शियल मसाला एंटरटेनर की श्रेणी में नहीं आती है। इसे ध्यान में रखते हुए, निर्देशक नितेश तिवारी, निर्माता साजिद नाडियाडवाला और स्टारकास्ट जान्हवी कपूर-वरुण धवन ने पारस्परिक रूप से इसे ओटीटी पर रिलीज़ करने के लिए सहमति व्यक्त की है।
रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म अक्टूबर के महीने में ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी, जिसकी आधिकारिक घोषणा जल्द की जाएगी।
फिल्म 'बवाल' अपने ऐलान के बाद से ही चर्चा में बनी हुई है। पिछले साल जान्हवी ने सेट से कुछ बीटीएस तस्वीरें शेयर की थीं और अपने रैप-अप की जानकारी दी थी। साथ ही एक्ट्रेस ने अपने नोट में लिखा, 'नितेश सर और साजिद सर का पीछा करने से लेकर कि मुझे यह फिल्म मिले, मानसिक रूप से प्रार्थना करने के लिए कि ऐसा हो, हर रोज खुद को चिकोटी काटने के लिए। आखिरकार यहां उसके लिए मैं वास्तव में इसकी शूटिंग कर रही हूं। मुझे अभी भी विश्वास नहीं हो रहा है।
फिल्म 'बवाल' में वरुण धवन और जाह्नवी कपूर पहली बार रोमांस करते नजर आएंगे। इस फ्रेश जोड़ी को देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। बवाल की बात करें तो यह पहले 7 अप्रैल, 2023 को रिलीज होने वाली थी। हालांकि बाद में फिल्म निर्माताओं ने इसे बढ़ाकर 6 अक्टूबर कर दिया था। वहीं, अब इसके ओटीटी रिलीज की खबर ने इसे फिर से चर्चा में ला दिया है। जाह्नवी कपूर-वरुण धवन की 'बवाल' बड़े पर्दे पर न उतरकर सीधे ओटीटी पर जाएगी।
फिल्म देखने का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बुरी खबर यह है कि फिल्म सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने जा रही है।