बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक का रुख़ कर चुकी प्रियंका चोपड़ा अपनी स्टाइल और बिंदास अंदाज़ से हमेशा ही सुर्ख़ियों में रहती हैं।

उनकी स्टाइल और ड्रेस हमेशा ही चर्चाओं में रहती है। यही कारण रहा कि प्रियंका जब पेरिस पहुँची तो वे अपने बोल्ड अंदाज़ से कहर ढाती नज़र आईं। 

प्रियंका चोपड़ा पेरिस की रिट्ज होटल के बाहर बेहद बोल्ड लुक में दिखाई दी। गोल्ड मैटेलिक गाउन में अपना जलवा बिखेरती नज़र आईं प्रियंका का यह डीपनेक लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

लेकिन साथ ही कुछ बॉलीवुड से जुड़े लोगों का कहना है कि प्रियंका की इस ड्रेस की कीमत करीब दो लाख के करीब है। प्रियंका की सभी तस्वीरें सोशल मीडिया पर डलते ही चर्चा का विषय बन जाती है, सोमवार को प्रियंका जब पेरिस की रिट्ज होटल से बाहर निकलीं तो उनका स्टाइल और सेक्सी लुक देखकर कईयों के होश उड़ गए।

सामने आई तस्वीरों में प्रियंका ने क्लीवेज शो करती डीप नेक लाइन नारंगी रंग की भड़कती गाउन कैरी कर रखी थी। उनके बाल खुले थे और और सिल्वर स्नेक नेकलेस पहन रखा था। उनकी इस ड्रेस और लुक ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। ये पहली बार नहीं है जब प्रियंका इतनी बोल्ड ड्रेस में नजर आई।