साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा अपनी अपकमिंग फिल्म "लाइगर" को लेकर काफी चर्चा में हैं। हाल ही में फिल्म के गाने 'अकड़ी पकड़ी' का एक पोस्टर सामने आया था। पोस्टर के बाद मेकर्स ने लाइगर फ़िल्म के गाने 'अकड़ी पकड़ी' का टीजर रिलीज किया था, लेकिन अब इस फ़िल्म का पहला गाना सामने आ गया है।

 

इस गाने को देख लोग अनन्या और विजय के डांस की जमकर तारीफ़ कर रहे हैं। गाने में विजय काफी कूल लग रहे हैं तो वहीं अनन्या भी कम नहीं लग रही हैं। दोनों पहली बार साथ काम कर रहे हैं लेकिन गाने में दोनों की केमिस्ट्री देखकर ऐसा नहीं लग रहा है कि ये पहली बार साथ नज़र आयेंगे।

आपको बता दे कि विजय देवरकोंडा साउथ के चर्चित सुपरस्टार हैं और साउथ के लोगों के बीच उनकी काफी फैन फॉलोइंग है। तो वहीं अनन्या भी बॉलीवुड की चर्चित स्टार है।