सोशल मीडिया पर एक साधु का नृत्य करते वीडियो वायरल है। वीडियो में अघोरी साधु भक्ति गीत 'हर हर शंभू शंभू शिव महादेव' पर नृत्य करते दिखाई दे रहा है। साधु को इस नृत्य को जिस किसी ने भी देखा वो हैरान हुए बिना नहीं रह सका। 

इस वीडियो को देखने के बाद लोग साधु की तारीफ़ करते दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो उज्जैन में रेलवे स्टेशन के बाहर कार पार्किंग के पास बनाया गया था।
वीडियो में साधु के नृत्य को देखकर लोग उसकी शिव भक्ति करने के इस अनोखे तरीके से काफी खुश नज़र रहे हैं। 

प्रदेश के कई नेताओं ने भी इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वायरल वीडियो को अभी तक हज़ारों बार देखा जा चुका है। आप भी देखिए ये वीडियो