उज्जैन एवं जबलपुर में बनेंगे चिडिय़ाघर


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

जबलपुर वनमंडल के परिक्षेत्र जबलपुर में स्थित संग्रामसागर क्षेत्र में चिडिय़ाघर सह रेस्क्यू सेंटर (जू) बनेगा जबकि उज्जैन में महाकाल मंदिर से 10 किमी दूर वनक्षेत्र में करीब ढाई सौ हैक्टेयर में चिडिय़ाघर बनाया जायेगा..!!

भोपाल: प्रदेश के उज्जैन एवं जबलपुर में अगले वित्त वर्ष में चिडिय़ाघर बनाये जायेंगे। इसकी मंजूरी राज्य सरकार से मिल गई है। जबलपुर वनमंडल के परिक्षेत्र जबलपुर में स्थित संग्रामसागर क्षेत्र में चिडिय़ाघर सह रेस्क्यू सेंटर (जू) बनेगा जबकि उज्जैन में महाकाल मंदिर से 10 किमी दूर वनक्षेत्र में करीब ढाई सौ हैक्टेयर में चिडिय़ाघर बनाया जायेगा। 

जबलपुर में मदन महल पहाड़ी एरिया के 215 हैक्टेयर क्षेत्र में यह जू बनाया जायेगा जिसमें 148 हैक्टेयर क्षेत्र वन विभाग का एवं 67 हैक्टेयर क्षेत्र जबलपुर स्मार्ट सिटी के आधिपत्य वाला है। इस चिडिय़ाघर को बनाने में करीब सौ करोड़ रुपयों का व्यय आयेगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री मोहन यादव ने घोषणा की इुई है कि सभी संभागीय मुख्यालयों में रेस्क्यु सेंटर बनाये जायें। इसी के परिपालन में यह कार्यवाही की जायेगी।