भोपाल. मध्यप्रदेश के 11 शहरों में बुधवार को महापौर और पार्षद प्रत्याशियों के लिए मतदान शुरू हो चुका है. यहां मतदाता एक साथ दो वोट डालेंगे, एक वोट महापौर के लिए तो दूसरा पार्षद प्रत्याशी के लिए होगा. मतदान शुरू होने से पहले ही भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता मतदान केंद्रों के आसपास नजर आने लगे थे. इंदौर नगर निगम में ज्यादातर वार्डो के मतदान केन्द्रों पर बुधवार 10 बजे तक औसत 25 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है. उधर, इंदौर के ही वार्ड क्रमांक 20 की प्रत्याशी के कार्यालय पर तोडफ़ोड़ का मामला सामने आया है।
बड़े शहरों की स्थिति
भोपाल. शहर में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से लेकिन धीमी गति से चल रहा है. कुछ क्षेत्रों में मतदाताओं को मतदान करने में परेशानी आ रही है. वार्ड क्रमांक 46 में जोर से बटन दबाने के कारण मशीन में खराबी आ गई वहीं गोविंदपुरा क्षेत्र में मतदाताओं को पर्चियां नहीं मिलने से परेशानी आ रही है।
इंदौर. शहर में सुबह के दो घंटों में 25 प्रतिशत मतदान हो चुका है, यहां प्रत्याशी ने भी परिवार सहित पहुंचकर मतदान किया, शहर के कई वार्डों में ईवीएम मशीन खराब होने से मतदान में रूकावट आई, हालांकि फिर से मतदान शुरू हो गया, इंदौर के वार्ड एक में पुलिस से प्रत्याशी का भी विवाद हो गया। मतदान से पहले रात को यहां हीरा नगर क्षेत्र इंदौर में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर मारपीट हुई, लाठियां चली, पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे पर कुर्सियां फेंकी।
ये हैं आमने सामने
शहर-इंदौर
भाजपा-पुष्यमित्र भार्गव।
कांग्रेस-संजय शुक्ला।
शहर-जबलपुर
भाजपा-डॉ जितेंद्र जामदार।
कांग्रेस-जगत बहादुर सिंह।
--
शहर-छिंदवाड़ा
भाजपा-अनंत धुर्वे।
कांग्रेस-विक्रम अहाके।
--
शहर-खंडवा
भाजपा-अमृता यादव।
कांग्रेस-आशा मिश्रा।
--
शहर-उज्जैन
भाजपा-मुकेश टटवाल।
कांग्रेस-महेश परमार।
--
शहर-बुरहानपुर
भाजपा-माधुरी पटेल।
कांग्रेस-शहनाज इस्माइल अंसारी।
--
शहर-सतना
भाजपा-योगेश ताम्रकार।
कांग्रेस-सिद्धार्थ कुशवाहा।
--
शहर-सिंगारौली
भाजपा-चंद्र प्रताप विश्वकर्मा।
कांग्रेस-अरविंद सिंह चंदेल।
--
11 नगर निगमों में मतदाता
नगर निगम --- मतदाता
भोपाल --176735
ग्वालियर --- 1068267
सागर ---222584
सतना --214188
सिंगरौली -- 205886
जबलपुर --976061
छिंदवाड़ा -- 190742
खंडवा --175644
बुरहानपुर -- 177666
इंदौर --1835955
उज्जैन-- 461169