मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने भोपाल के जंबूरी मैदान में आयोजित लाड़ली बहना सम्मेलन में प्रदेश की बहन बेटियों के लिए सौगातों का पिटारा खोल दिया। प्रदेश भर से आई लाड़ली बहनों के साथ रक्षाबंधन पर्व मनाते हुए सीएम शिवराज ने बहन बेटियों की शिक्षा और नौकरी को लेकर बड़े ऐलान किए। 

वही सीएम शिवराज ने अक्टूबर से लाडली बहना योजना की राशि को एक हज़ार से बढाकर 1250 रुपये करने का एलान किया। साथ ही राखी के लिए विशेष रूप से 250 रुपये सिंगल क्लिक से तत्काल ट्रांसफर किये।

सीएम शिवराज ने ऐलान किया कि प्रदेश की बेटियों की शिक्षा अब निशुल्क होगी। बेटियों की फीस अब उनका मामा भरेगा। साथ ही मुख्यमंत्री शिवराज ने प्रदेश में नौकरियों में भी बहन बेटियों के लिए 35 प्रतिशत आरक्षण का ऐलान किया।

साथ ही सीएम शिवराज ने पुलिस भर्ती में भी बेटियों के लिए आरक्षण तीस से बढाकर 35 प्रतिशत किए जाने का ऐलान किया। साथ ही शिक्षक भर्ती में 50 प्रतिशत आरक्षण करने का ऐलान किया।

इसके अलावा सीएम शिवराज ने महिला सुरक्षा और सम्मान केा लेकर भी सरकार द्वारा कड़े कदम उठाए जाने का आश्वासन दिया और कहा कि जो भी दरिंदा बहन बेटियों के दुराचार करेगा सरकार उसे फांसी पर लटकाएगी। 
 
इस मौके पर सीएम शिवराज ने लाडली बहनों को से कहा कि वे ऐसा इंतजाम करेंगे कि हर बहन हर माह दस हजार रूपए तक कमा सके। इसके लिए सभी बहनों को आजीविका मिशन से भी जोड़ा जाएगा। साथ ही जिन बहनों के पास घर नहीं है उन्हें सरकार निशुल्क प्लाट देगी।

सम्मेलन शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री ने लाड़ली बहना सेना की सदस्यों के पैर पखारे। महिलाओं ने CM को बड़ी राखी भेंट की। CM ने लाड़ली बहना कैलेंडर लॉन्च किया।  CM शिवराज ने ये राखी के पवित्र रिश्ते को लेकर गीत भी गाये।