MP News: राज्य के महिला एवं बाल विकास विभाग के अनुसार, छतरपुर जिले में अतिकुपोषित बच्चों की संख्या 350 है जबकि कुपोषित बच्चों की संख्या 1 हजार 406 है।

जबकि, प्रदेश में अतिकुपोषित बच्चों की संख्या 29 हजार 830 है और कुपोषित बच्चों की संख्या 1 लाख 6 हजार 422 है। मंत्री ने बताया कि बच्चों में कुपोषण बहुआयामी कारकों से प्रभावित होता है और शासन के अथक प्रयासों से कुपोषण के स्तर में लगातार कमी हुई है।