मेटा यानी फेसबुक सबसे लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में से एक है। यूजर्स फेसबुक पर भी काफी एक्टिव हैं। ऐसे में फेसबुक यूजर्स को अधिक सुविधा प्रदान करने और उनके डेटा को सुरक्षित करने के लिए नए फीचर पेश कर रहा है। हालांकि इसके बावजूद धोखेबाज यूजर्स का डेटा चुराने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाते नजर आ रहे हैं। आपके फेसबुक अकाउंट में कई तरह के डेटा स्टोर होते हैं। इसलिए अपने Facebook खाते की सुरक्षा करना उतना ही महत्वपूर्ण है जितना कि आपके डेटा की सुरक्षा करना। कई बार हम अपने फेसबुक अकाउंट में कई जगह लॉग इन करते हैं और लॉग आउट करना भूल जाते हैं। ऐसे में कोई इसका फायदा उठा सकता है। लेकिन फेसबुक अपने यूजर्स के लिए एक ऐसा फीचर पेश कर रहा है, जिसमें आप पता लगा सकते हैं कि आपका अकाउंट कहां से इस्तेमाल किया जा रहा है।
आइए जानें कैसे अपने फेसबुक अकाउंट की गतिविधि कैसे जांचें?
सबसे पहले आपको अपने फोन में फेसबुक एप्लीकेशन को ओपन करना है। उसके बाद आपको दायीं तरफ तीन लाइन का आइकॉन दिखाई देगा उस पर क्लिक करें। इसके बाद सेटिंग्स बटन पर क्लिक करें। अब आपको सर्च बटन का ऑप्शन दिखाई दे, उस पर क्लिक करें।
यहां एक्टिविटी लॉग टाइप करें और सर्च करें। सबसे नीचे आपको कई विकल्प दिखाई देंगे जैसे लॉग इन लॉग आउट, एक्टिव सेशन, सर्च हिस्ट्री आदि।
यहां आप सक्रिय सत्र विकल्प पर जाकर पता लगा सकते हैं कि आपका खाता वर्तमान में कहां उपयोग किया जा रहा है।
साथ ही लॉगइन, लॉग आउट ऑप्शन से पता चल जाएगा कि आपका अकाउंट कब और कहां खोला गया है? लोकेशन के साथ-साथ आपको यह भी पता चल जाएगा कि आपका अकाउंट मोबाइल की लैपटॉप से खुल गया है।
इस तरह से करें अपना अकाउंट सिक्योर
यदि आप कोई अपरिचित गतिविधि देखते हैं, तो उसे तुरंत हटा दें, अपना खाता पासवर्ड बदलें, और खाते को अन्य सभी स्थानों से लॉगआउट करने का आदेश दें। फिर आपका खाता अन्य सभी उपकरणों से लॉग आउट हो जाएगा।