साल 2021 का आखिरी सूर्य ग्रहण अगले महीने दिसंबर में लगने वाला है। जो अंटार्कटिका, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अमेरिका में दिखाई देगा। हालांकि यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं देखा जाएगा, जिसके कारण इसका गर्भ काल मान्य नहीं होगा लेकिन ज्योतिष के अनुसार सूर्य ग्रहण सभी को प्रभावित करेगा इसलिए इस दिन कुछ विशेष सावधानियों की सलाह दी जाती है। आइए आपको बताते हैं सूर्य ग्रहण के दौरान क्या करें और क्या न करें?
ये 7 काम न करें
1. सूर्य ग्रहण के समय भोजन करना वर्जित माना गया है
2. कोई नया काम शुरू न करें और कोई अच्छा काम न करें
3. नाखून काटना, कंघी करना वर्जित माना जाता है
4. ग्रहण के समय नहीं सोना चाहिए
5. चाकू या नुकीली चीज का प्रयोग न करें
6. ग्रहण से पहले पके हुए खाने में तुलसी के पत्ते डाल दें
7. ग्रहण के समय घर के मंदिर के दरवाजे बंद कर दें
ग्रहण के समय ये करना चाहिए
1. ग्रहण के समय इष्टदेव की पूजा करें, उनके मंत्रों का जाप करें
2. सूर्य ग्रहण में दान करना बहुत शुभ माना जाता है
3. ग्रहण पूर्ण होने के बाद स्नान करें
4. ग्रहण खत्म होने के बाद घर की साफ-सफाई करें
5. घर में गंगाजल का छिड़काव करें
ज्योतिषियों का कहना है कि चंद्र ग्रहण के बाद साल का आखिरी सूर्य ग्रहण शनिवार 4 दिसंबर 2021 को लगेगा। सूर्य ग्रहण 4 दिसंबर को सुबह 10:59 बजे शुरू होगा, जो दोपहर 03:07 बजे समाप्त होगा।