भोपाल: राज्य सरकार ने वर्तमान वित्तीय वर्ष की सम्पति के पहले अपने कोटे का बाजार से कर्ज तेजी से उठाने की प्रक्रिया तेज कर दी है तथा उसने फिर तीन हिस्सों में कुल 5 हजार करोड़ रुपयों का कर्ज रिजर्व बैंक की मुंबई कार्यालय के माध्यम से अपने गवर्नमेंट स्टाक का विक्रय कर उठाएगी।
पहला कर्ज 2 हजार करोड़ रुपयों का होगा जिसे 20 वर्ष में चुकाया जाएगा जबकि दूसरा कर्ज भी 2 हजार करोड़ रुपयों का होगा जिसे 21 वर्ष में अदा किया जायेगा तथा तीसरा कर्ज 1 हजार करोड़ रुपयों का होगा जिसे 22 साल बाद चुकाया जायेगा। तीनों ही कर्जों पर साल में दो बार कूपन रेट पर ब्याज का भुगतान किया जायेगा।
इन कर्जों को लेने के लिये राज्य सरकार ने अपनी वित्तीय स्थिति सुदृढ़ बताई है। इससे पहले भी राज्य सरकार ने अपनी 14 फरवरी की सूचना से 5 हजार करोड़ रुपयों का बाजार से कर्ज लिया था।
वर्तमान वित्त वर्ष में वह अब तक कुल 32 हजार 500 करोड़ रुपयों का कर्ज ले चुकी है तथा नये 5 हजार करोड़ रुपयों के कर्ज को मिलाकर यह राशि 37 हजार 500 करोड़ रुपये हो गई है। राज्य पर कर्ज का कुल भार साढ़े तीन लाख करोड़ रुपयों से ज्यादा का है।