मध्यप्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने आज 13 जिलों में भारी बारिश की अनुमान जताया है। उज्जैन में देर रात से हो रही बारिश से क्षिप्रा नदी उफान पर है। महाकाल मंदिर परिसर में पानी भर गया। वहीं स्कूल्स में अवकाश घोषित किया है।
राजधानी भोपाल में बारिश के चलते केरवा डेम के गेट खोले जाने की खबर है। इससे पहले सीहोर जिले में स्थित कोलार डेम के गेट भी खोले गए थे। मौसम के कारण शुक्रवार रात दिल्ली-भोपाल की इंडिगो फ्लाइट इंदौर डायवर्ट करनी पड़ी।
शुक्रवार को बारिश और तेज़ हवा से भोपाल-इंदौर हाई-वे पर लंबा जाम लग गया। सोनकच्छ के पास स्थित बीआर रिसोर्ट और नेवरी फाटे के बीच कई पेड़ गिरे। भौंरासा पुलिस मौके पर है। देर रात तक करीब पांच किमी लंबा जाम लग गया था।