भोपाल: राज्य के वन विभाग की टाइगर स्ट्राईक फोर्स ने वन्य प्राणी बाघ का शिकार कर उसके अंगों का व्यापार करने वाले चार शिकारियों को गिरफ्तार किया है। ये शिकारी वनमंडल दक्षिण सामान्य बालाघाट, वन परिक्षेत्र कटंगी से वन्यप्राणी बाघ के मूंछ के बाल, हड्डियों और नाखूनों का अवैध व्यापार करते हुये पकड़ाये हैं। 

पूछताछ करने पर आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने बरघाट परियोजना मंडल सिवनी के बेहरई परिक्षेत्र के जंगलों में वन्यप्राणी बाघ का करंट लगाकर शिकार किया था। बांघ के कंकाल की बरामदगी, आरोपियों की निशानदेही पर की गई है। प्रकरण में अनुसंधान जारी है।