आरोपी काफी दिनों से उसे परेशान कर रहे थे। पुलिस के मुताबिक मूलत-बिहार निवासी 19 वर्षीय छात्रा पिपलानी इलाके में रहती है और एक कालेज से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही है।
आरोपी अंशुमन और आदर्श भी बिहार के रहने वाले हैं और वह भी इंजीनियरिंग के छात्र है। पुलिस को बताया कि गत सात मई को रात करीब 9 बजे वह इंद्रपुरी स्थित एक चाय की दुकान पर चाय पी रही थी, तभी अंशुमन ने उसके साथ बदसलूकी की । घर पहुंचकर लड़की ने बहन को जानकारी दी और रात को परिजनों के आने पर उन्हें बताया। उसके बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।