MP Election 2023: कांग्रेस हो या फिर बीजेपी दोनों ही विधानसभा चुनाव से पहले मध्यप्रदेश में अपने कुनबे को मजबूत करने में लगी हुई है. नेताओं के दल बदलने की खबरें भी आये दिन सामने आ रहीं हैं.

अब एक बार फिर कांग्रेस का कुनबा मजबूत होता दिख रहा है क्योंकि प्रदेश के 3 चर्चित चेहरों ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है. तीनों आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय भोपाल सदस्यता लेने पहुंचे.

इन तीन चेहरों में दतिया के पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री अवधेश नायक, सुरखी के राजकुमार धनौरा और मशहूर शायर रहे मरहूम राहत इंदौरी की पत्नी कवयित्री अंजुम रहबर का नाम भी शामिल हैं. इससे एक बात तो साफ़ हैं कि बीजेपी नेता व प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के लिए खिलाफ कांग्रेस को भी तगड़ा कैंडिडेट मिल गया है.

ये दावा इसलिए क्योंकि 2008 में उमा भारती की जनशक्ति पार्टी के टिकट पर अवधेश नायक दतिया से नरोत्तम मिश्रा के खिलाफ चुनाव लड़ चुके हैं. हालांकि, चुनाव हारने के बाद बीजेपी में चले गए थे. अब कांग्रेस उन पर दांव चल सकती हैं.

राजकुमार धनौरा भी सागर से बीजेपी किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष रह चुके हैं. ऐसे में उन्हें भी आगामी विधानसभा चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती हैं. इसके अलावा धार से शुभांगना राजे सहित हजारों कार्यकर्ताओं ने भी कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर ली है.