MP News: राजगढ़ जिले से एक बड़ी खबर सामने आई हैं. दरअसल, यहां पर कई घरों में अवैध तरीके से शराब बनाई जा रही थी. जिसका खुलासा आज पुलिस की कार्रवाई में हुआ.
करीब 4 थानों की पुलिस ने रविवार सुबह 7 बजे खिलचीपुर के हरिपुरा गांव में छापामार कार्रवाई की. इस दौरान पुलिस ने 30 लाख रुपए से ज्यादा की शराब और लहान को नष्ट कर दिया.
छापेमारी के समय पुलिस ने हरिपुरा गांव के 5 घरों में शराब और इसे बनाने का सामान नष्ट कर दिया. SDOP आनंद राय इस टीम को लीड कर रहें थे.