MP IAS Transfer List: मध्य प्रदेश में नई सरकार बनने के बाद से ही IAS-IPS अफसरों के तबादलों का सिलसिला लगातार जारी है. इसी कड़ी में एक बार फिर मोहन सरकार ने प्रशासनिक सर्जरी करते हुए दो आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है.

वहीं, इसके अलावा 4 सीनियर आईपीएस अफसरों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से आदेश जारी कर दिया गया है.

यहां देखें लिस्ट

हाल ही में जारी हुई लिस्ट के मुताबिक, आईएएस करोड़ी मीना को नगरीय प्रशासन विभाग और स्मार्ट सिटी में अपर आयुक्त बनाया गया है. उन्हें स्मार्ट सिटी भोपाल के सीईओ की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी गई है. साथ ही सरकार ने माध्यमिक शिक्षा मंडल में उपसचिव ह्रदयेश श्रीवास्तव को उप सचिव मुख्यमंत्री के पद पर पदस्थ किया है.

बता दें कि आईएएस करोड़ी मीना इससे पहले संचालक राज्य कम्प्यूटर सिक्योरिटी इंसीडेंट रिस्पांस टीम, एमडी स्वान, उप सचिव विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. वहीं, ह्रदयेश श्रीवास्तव पहले माध्यमिक शिक्षा मंडल में डिप्टी सेक्रेटरी के पद पर कार्यरत थे.