बिहार में फ्लोर टेस्ट के लिए बिहार विधानसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है। बिहार में नीतीश सरकार सोमवार को फ्लोर टेस्ट का सामना कर रही है। इस दौरान जमकर नारेबाजी हुई। सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेताओं ने जमकर नारेबाजी की। इस दौरान जय श्री राम के नारे भी लगाए गए। जेडीयू, बीजेपी, राजद और कांग्रेस के अपने-अपने दावे हैं।

फ्लोर टेस्ट के लिए सीएम नीतीश कुमार विधानसभा में मौजूद हैं। सदन की कार्यवाही के लिए तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव भी सदन में मौजूद हैं। 

इससे पहले राजद विधायक चेतन आनंद ने नीतीश कुमार से मुलाकात की। राजद विधायक चेतन आनंद अपने पिता आनंद मोहन और मां लवली आनंद के साथ सीएम आवास पहुंचे और साथ में निकले। 

चेतन आनंद रविवार को तेजस्वी यादव के घर पर थे। इसी दौरान चेतन के भाई ने उनके लापता होने का दावा किया और इसके बाद पुलिस तेजस्वी यादव के घर पहुंची थी।

इसे देखते हुए बिहार पुलिस मुख्यालय ने पूरे बिहार में अलर्ट घोषित कर दिया है। सोमवार शाम तक प्रदेश भर में विशेष चेकिंग अभियान जारी रहेगा।

फ्लोर टेस्ट से पहले पुलिस ने तेजस्वी और राबडी के घर को रातों-रात सील कर दिया था। किसी भी बाहरी वाहन की आवाजाही पर रोक लगा दी गई। 

रविवार शाम को तेजस्वी यादव के घर के बाहर तैनात बल से बात करते हुए, राजद प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा, "स्वतंत्र भारत के किसी भी राज्य में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। यह एक विधानसभा सीट है। अगर भाजपा ऐसा करेगी, तो वह 'रासलीला' अगर राजद ऐसा करेगा तो उसका कैरेक्टर ढ़ीला।" आपको बता दें कि तेजस्वी यादव ने अपने विधायकों के साथ बैठक की। इसके बाद उन्हें उनके घर पर ही रोक लिया गया। यहीं पर सारी व्यवस्थाएं की गईं। सुबह विधायक यहां से ही विधानसभा पहुंचे।