प्रदेश के निकाय चुनावों में सबसे दिलचस्प मुकाबला इंदौर नगर निगम में कहा जा रहा है। यहाँ सुबह से ही नगर सरकार  कप आकार देने पोलिंग बूथ पर लम्बी लम्बी कतारें दिखाई दीं। वहीं रोचक मुकाबले के बाद भी दोनों ही दलों के महापौर उम्मीदवारों ने सियासी शालीनता का परिचय दिया। दोनों ने एक दूसरे का सम्मान किया और हाथ ने हाथ ले हास परिहास किया। 

दरअसल सिरपुर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विवाद की सूचना के बाद बीजेपी उम्मीदवार पुष्यमित्र भार्गव और कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला भी पहुंच गए। दोनों का आमना सामना हुआ। दोनों नेताओं ने स्तरीय राजनीति का परिचय देते हुए एक दूसरे का सम्मान किया। नेताओं के आपसी तालमेल से माहौल भी शांत हो गया। 

इंदौर में 18 लाख 35 हजार 955 मतदाता हैं। पहले दो घंटे में ही यहाँ 25 प्रतिशत मतदान की खबर है। भाजपा के मेयर प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव ने सुबह प्राचीन गणेश मंदिर के दर्शन करने के बाद मतदान किया।  मंत्री तुलसी सिलावट ने परिवार के साथ सुबह 8 बजे मतदान किया। विधायक आकाश विजयवर्गीय ने मतदान के बाद दावा किया कि भाजपा मेयर प्रत्याशी भार्गव तीन से चार लाख वोटों से जीतेंगे।