इंदौर. मध्यप्रदेश में नगरीय निकायों के लिए पहले चरण का मतदान शुरु हो गया है. बारिश की आशंकाओं के बीच सुबह धूप खिलने पर इंदौर नगर निगम के मेयर सहित पार्षद प्रत्याशियों ने राहत की सांस ली है। शहर के ज्यादातर वार्डो के मतदान केन्द्रों पर बुधवार को सुबह 10 बजे तक औसत 15 से 18 प्रतिशत ही मतदान दर्ज किया गया है. हालांकि पोलिंग बूथ एजेंट और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मानें तो शहर में हमेशा धीमी गति से मतदान शुरू होता है, लेकिन फिर धीरे-धीरे मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी होती है। नगर निगम चुनाव में भी दोपहर के बाद मतदान के प्रतिशत में अपेक्षाकृत सुधार होने की उम्मीद है।
उधर, देर रात इंदौर शहर के वार्ड क्रमांक 20 की प्रत्याशी के कार्यालय पर तोडफ़ोड़ का मामला सामने आया है. हालांकि कुछ लोगों के अनुसार ये घटनाक्रम मतदान से एक दिन पूर्व का होना बताया जा रहा है। ये आरोप भी लगाया गया है कि बीजेपी प्रत्याशी ने ईवीएम की फोटो वायरल कर दी है. इसको लेकर आधिकारिक शिकायत भी की गई है. इधर मतदान के दिन कई जगहों पर ईवीएम की खराबी को लेकर निर्वाचन आयोग को शिकायत की गई है.