बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार द्वारा दिए गए बजट पर निरंतर अख़बारों में छप रहा है, आपको आश्चर्य होगा कि उनकी जितनी भी 'बिग टिकट घोषणाएँ' थीं उनमें से किसी पर भी जमीन पर कोई काम नहीं हो रहा है.
देंखे लाइव-
संबित पात्रा ने आगे कहा कि दिल्ली सरकार ने 'रोजगार बजट' की घोषणा की थी. करीब 20 हजार लोगों को रोजगार देने का वादा था लेकिन 'आउटकम बजट' कह रहा है कि आज की तारीख में इस पर कोई काम नहीं हुआ है. केवल बड़े-बड़े बोल हैं क्योंकि काम कुछ भी नहीं.
केजरीवाल सरकार पर हमला बोलते हुए संबित पात्रा बोले, डिजिटल क्लासरूम का वादा था इनका लेकिन किसी भी स्कूल में ऐसा कुछ अभी तक नहीं है. जियोग्राफिकल लैब्स के विषय पर भी कुछ नहीं हुआ, स्कूल यूनिफॉर्म में सब्सिडी देने का वादा था लेकिन आउटकम बजट में बताया गया है कि केवल 37 प्रतिशत बच्चों को ही आठ वर्षों में इसका लाभ मिला है.
उन्होंने आगे बताया कि बजट में वादा था कि बेघर बच्चों को आश्रय और शिक्षा प्रदान की जाएगी. आउटकम बजट: उपलब्ध नहीं है. योजना के दिशा-निर्देशों को अभी अंतिम रूप दिया जाना है.
संबित पात्रा ने बताया कि दिल्ली में CCTV का केवल 60 प्रतिशत ही काम पूरा हो पाया है और दिल्ली सरकार आज स्वयं बता रही है कि इस 60 फीसदी में से भी आधे ही CCTV क्रियाशील हैं. ये है अरविंद केजरीवाल जी की सच्चाई- बोलना कुछ, करना कुछ नहीं.