हरियाणा आईटी सेल के इंचार्ज अरुण यादव को भाजपा ने पद से हटा दिया है। अरुण यादव ने साल 2017 में पैगंबर मोहम्मद पर विवादित पोस्ट शेयर की थी। इस पोस्ट का सोशल मीडिया पर तीखा विरोध किया जा रहा था।
भाजपा ने इस मामले में सख्ती दिखाते हुए अरुण यादव को तत्काल प्रभाव से हरियाणा आईटी सेल के इंचार्ज पद से हटा दिया है। अरुण यादव ने पैगंबर मोहम्मद को लेकर आपत्तिजनक ट्वीट किया था-
Seeing this tweet of Arun Yadav, my religious sentiments have also been hurt, I request the @CPDelhi @DelhiPolice @DGPHaryana @police_haryana to register an FIR against Arun Yadav and arrest him.
— Prof Shaikh Sadeque (@TSP_President) July 7, 2022
#ArrestArunYadav pic.twitter.com/PDvTi7mNN0
इससे पहले भाजपा ने पैगंबर विवादस्पद टिप्पणी के कारण बीजेपी ने अपनी प्रवक्ता नूपुर शर्मा को पार्टी से सस्पेंड कर दिया गया था वहीं नवीन कुमार जिंदल को सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक सद्भावना भड़काने के आरोप में पार्टी से निकाल दिया गया था। बीजेपी नेताओं द्वारा पैगंबर मुहम्मद के कथित अपमान के बाद मिस्र, ओमान, कतर और सऊदी अरब जैसे पश्चिम एशियाई देशों में व्यापक विरोध किया गया था।