मां काली पर बनी डॉक्यूमेंट्री के पोस्टर पर विवाद को टीमसी सांसद महुआ मोइत्रा के बयान ने और भड़का दिया है। मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सख्त तेवर के बाद टीमसी सांसद महुआ मोइत्रा पर भोपाल में FIR दर्ज़ हो गई है। महुआ मोइत्रा पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की धारा 295 A के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सुबह ही कहा था कि महुआ मोइत्रा के बयान से हिंदू धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। हिंदू देवी देवताओं का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कुछ ऐसी ही बात गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कही थी। उन्होंने कहा था कि काली माता को सिगरेट पीते हुए दिखाना काफी आपत्तिजनक है। इस मामले में FIR करवाने के लिए बोलूंगा और फिल्म मध्य प्रदेश में कैसे प्रतिबंधित हो इस पर विचार किया जाएगा।
टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'काली' के पोस्टर का बचाव करते हुए महुआ मोइत्रा ने कहा था कि 'काली के कई रूप हैं। मेरे लिए काली का मतलब मांस प्रेमी और शराब को स्वीकार करने वाली देवी है। लोगों की अलग-अलग राय है, मुझे इससे कोई दिक्कत नहीं है।' महुआ के बयान का तीखा विरोध हो रहा है।
गौरतलब है कि भारतीय फिल्म निर्माता लीना मणिमेकलाई ने 2 जुलाई को अपनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म काली का एक पोस्टर साझा किया। फिल्म के पोस्टर में 'माँ काली' के हाथों में सिगरेट और LGBT का झंडा देखकर लोग आक्रोशित भड़क गया था। भारत सरकार ने
वहीं देश में चल रहे भारी विरोध के बीच भारतीय उच्चायोग ने कनाडा सरकार को पत्र लिखकर मामले में आपत्ति जताई है और आपत्तिजनक सामग्री को हटाने का अनुरोध किया है। इस पत्र में भारतीय उच्चायोग ने लिखा है कि हमें कनाडा में हिंदू समुदाय के नेताओं से आगा खान संग्रहालय में 'अंडर द टेंट' परियोजना के तहत प्रदर्शित एक फिल्म के पोस्टर पर हिंदू देवताओं के अपमानजनक चित्रण के बारे में शिकायतें मिली हैं। इसे फौरन हटाया जाए।