दोस्तों दूल्हे की बारातें तो आपने बहुत देखी होंगी, लेकिन हम जिस बारात का नज़ारा आपको दिखाने जा रहे हैं वो थोड़ा अलग है। अब ऐसी बारात सड़कों पर दिखने लगी हैं। बारात के इस बदले अंदाज़ में सामाजिक बदलाव के रंग  भी दिखाई दे रहे हैं। 

मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में एक दुल्हनिया खुद अपनी बारात लेकर निकली, डीजे की मदमस्त धुन और उस पर थिरकती दुल्हनिया। जिसने भी ये नज़ारा देखा बस देखता ही रह गया क्योंकि बात ही कुछ ऐसी थी।

आमतौर पर दुल्हन जब अपने घर से विदा होकर ससुराल जाती है, तो वो दुखी होती है, लेकिन यहां नज़ारा बिलकुल इसके उलट था दुल्हनियां न केवल अपनी बारात लेकर निकली बल्कि साथ में पूरे जोश के साथ वो नाचते और खुशी से झूमते हुए दिखाई दी। 

खुद अपनी बारात में नाचने वाली इस दुल्हन  ने कहा कि वो समाज को समानता का संदेश देना चाहती है उसका सपना था कि वो अपनी बारात इस तरह से निकाले इस सब में उसके घरवालों ने भी उसका पूरा साथ दिया।