Independence Day 2023: देश आज 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस राजधानी भोपाल सहित पूरे प्रदेश भर में उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा है.
भोपाल के लाल परेड मैदान पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तिरंगा झंडा फहराया, इसके बाद सलामी ली. यहां कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये गए हैं.
इससे पहले सीएम शिवराज ने मुख्यमंत्री आवास पर ध्वजारोहण किया. फिर, भोपाल के शौर्य स्मारक पहुंचकर शहीदों व क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि दी.
फ़िलहाल, लाल परेड मैदान में ध्वजारोहण के बाद सीएम शिवराज मध्य प्रदेश की जनता को संबोधित कर रहे हैं.
देंखे लाइव-
बता दें कि प्रदेश के सभी 53 जिलों में भी मुख्य कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां अतिथियों ने झंडावंदन किया. प्रदेश में पहली बार 53वां जिला बना मऊगंज में विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने झंडावंदन किया.