मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 25 अगस्त को शाम 4 बजे जबलपुर में सु-राज कॉलोनी योजना का शुभारंभ करेंगे। साथ ही अनाधिकृत कॉलोनियों के पात्र घोषित होने के बादइस दौरान जबलपुर में सुराज कालोनी योजना का शुभारंभ भी करेंगे।

मध्य प्रदेश की 23 हजार एकड़ भूमि को भू माफियों और अतिक्रमणकारियों से मुक्त कराकर गरीबों के लिए सुराज कालोनी बनाई जा रही है। इसी तरह छह हजार अनधिकृत कालोनियों को वैध करने की प्रक्रिया भी जारी है। मुख्यमंत्री चौहान जबलपुर से इसका शुभारंभ करेंगे।

तय कार्यक्रम के मुताबिक़ सीएम सुबह 11.30 बजे भोपाल से हेलीकॉप्टर द्वारा कटंगी पहुंचेगे। यहाँ वे स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 1.45 बजे रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर स्थित हेलीपेड पहुंचेगे। मुख्यमंत्री जबलपुर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद शाम 6.45 बजे वायुयान द्वारा भोपाल प्रस्थान करेंगे।