भोपाल. मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण में बुधवार को महापौर और पार्षद प्रत्याशियों के लिए मतदान शुरू हो चुका है. यहां मतदाता एक साथ दो वोट डाल रहे हैं, एक वोट महापौर के लिए तो दूसरा पार्षद प्रत्याशी के लिए होगा. इंदौर नगर निगम में ज्यादातर वार्डो के मतदान केन्द्रों पर बुधवार 10 बजे तक औसत 25 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है. इंदौर के ही वार्ड क्रमांक 20 की प्रत्याशी के कार्यालय पर तोडफ़ोड़ का मामला सामने आया है। भोपाल शहर में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से लेकिन धीमी गति से चल रहा है. कुछ क्षेत्रों में मतदाताओं को मतदान करने में परेशानी आ रही है. वार्ड क्रमांक 46 में जोर से बटन दबाने के कारण मशीन में खराबी आ गई वहीं गोविंदपुरा क्षेत्र में मतदाताओं को पर्चियां नहीं मिलने से परेशानी आ रही है।
.jpg)
भोपाल में कलेक्टर अविनाश लवानिया ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. वे अपनी पत्नी के साथ वोट देने मतदान केंद्र पर पहुंचे थे.
.jpg)
जबलपुर में रसल चौक पर राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने मतदान किया. जबलपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद राकेश सिंह ने अपने परिवार के साथ जाकर मतदान किया.

प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने अपने बेटे के साथ जाकर मतदान किया, इस पर उन्होंने ट्वीट कर कहा कि
—लोकतंत्र के महापर्व में मतदान महादान होता है। नगरीय निकाय चुनाव में आज दतिया में मतदान किया। सभी मतदाताओं से मेरा अनुरोध है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें और प्रदेश के नवनिर्माण में सहभागी बनें।
.jpg)
प्रदेश भाजपाध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी वोटिंग की.उन्होंने भोपाल में वार्ड क्रमांक - 25 के मतदान केंद्र पर जाकर वोट डाला, इसके बाद अपमनी तस्वीर शेयर करते हुए ट्वीट किया कि
—मेरा वोट भोपाल के सर्वांगीण विकास और खुशहाली के लिए। आज लोकतंत्र के महोत्सव में सहभागी होकर भोपाल में वार्ड क्रमांक - 25 पर भोपाल के सतत विकास के लिये मतदान किया। आप सभी से आग्रह है कि अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें। मतदान अवश्य करें।
#मेरा_मतदान_कमल_निशान