Viral Video 2023: राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस राजधानी दिल्ली सहित पूरे देश भर में उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया. इस मौके पर जगह-जगह ध्वजारोहण कर लोगों ने एक दूसरे को मुंह मीठा कराकर बधाई दी.
इस 77वें स्वतंत्रता दिवस की कुछ यादगार तस्वीरें भी सामने आई हैं. एक तरफ लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण चर्चाओं में रहा. तो वहीं, दूसरी तरफ उत्तरप्रदेश में कानपुर पुलिस के जवान भी आजादी के इस जश्न में देशभक्ति गीतों पर जमकर झूमते नज़र आए.
जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हैं. दरअसल, कानपुर के बिधनू थाना क्षेत्र के एक सिपाही ने देशभक्ति गानों पर ऐसा डांस किया कि वो अब वायरल हो गया. हर कोई इस वीडियो को शेयर कर रहा है. वीडियो में न सिर्फ एक सिपाही बल्कि अन्य पुलिसकर्मी भी देशभक्ति गाने पर झूमते नज़र आए.
वायरल सिपाही का नाम रॉबिन सिंह हैं, जो बुलंदशहर के रहने वाले हैं. वो साल 2019 बैच के सिपाही है. बिधनू थाने में उनकी तैनाती बीते 5 मार्च 2023 को हुई.
बता दें कि रोबिन सिंह ने ‘भारत मां का बेटा हूं, वर्दी मेरी शान है’ गीत पर ब्रेक डांस किया. इस दौरान किसी ने उनका वीडियो शूट कर लिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जो अब वायरल है.