भोपाल: केंद्र सरकार की रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत दतिया में स्थित हवाई पट्टी के विकास हेतु भूमि पूजन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पिछले दिनों कर दिया है। इस हवाई पट्टी को 24 सौ मीटर किया जायेगा तथा इसमें 19 सीटर विमान उड़ान भर सकेंगे।
एक निज विमानन कंपनी फ्लाई बिग ने भोपाल से दतिया एवं खजुराहो के लिये स्लाट बुक कराया हुआ है। दतिया हवाई पट्टी का विकास एयरपोर्ट अथारिटी आफ इण्डिया करेगी। इस हवाई पट्टी के विकास में करीब 70 करोड़ रुपये व्यय होंगे।
इस हवाई पट्टी का स्वामित्व एयरपोर्ट अथारिटी को न देकर सिफ संचालन के लिये दिया गया है। यहां सुप्रसिध्द पीतांबरा देवी मंदिर है जिसके लिये बहुत दूर-देर से लोग यहां दर्शन के लिये आते हैं।