प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में बुधवार को प्रोजेक्ट चीता को लेकर हाई लेवल मीटिंग बुलाई है. मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में चीतों की मौत के मामलों में वृद्धि के बीच पीएम मोदी प्रोजेक्ट चीता की प्रगति की समीक्षा करेंगे. केंद्र ने पांच वन्यजीव विशेषज्ञों की एक टीम कूनो भेजा है. इस टीम में गुजरात से मोहन राम, ओडिशा से मनोज नायर, कर्नाटक से दीप कॉन्ट्रैक्टर और एनएस शामिल हैं. भारत सरकार से मुरली और वी हरिनी कुनो में निरीक्षण करेंगे. केंद्र सरकार ने पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव को कूनो पर लगातार निगरानी रखने का काम सौंपा है.
अब हर दिन होगी समीक्षा
श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क में अफ्रीका से लाये गये चीते और उनके शावकों की मौत ने मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान के माथे पर चिंता की लकीरी खींच दी है. चूंकि चीता प्रोजेक्ट सीधे तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी महत्वाकांक्षा से जुड़ी है लिहाजा सीएम इस मामले पर अधिक चिंतित है.
दिल्ली में होने वाली हाई-लेवल बैठक के पहले चीतों की मौतों पर मंगलवार को सीएम शिवराज सिंह ने बैठक करते हुए प्रदेश सरकार की देखरेख में चल रहे है चीता पुनर्वास प्रोजेक्ट की समीक्षा की. उन्होंने कहा की लगातार हो रही चीतों की मौत निश्चित ही चिंता का विषय है. उन्होंने वन्य अफसरों को निर्देशित करते हुए कहा कि चीतों की स्थिति की हर दिन समीक्षा हो. चौहान ने चीता टास्क फोर्स गठित करने और पोहरी के जंगल को कुनो में शामिल करने की हिदायत भी दी है