इन दिनों दिल्ली में जी 20 समिट के लिए सरगर्मी है। जिसमें अमेरिका व चीन समेत कई देशों के प्रमुख शामिल होने वाले हैं। इसके लिये दिल्ली को सजाया जा रहा है।
दुनिया के कोने-कोने से आने वाले मेहमानों के स्वागत में कुछ फव्वारे ऐसे लगाए गए हैं जिस पर बवाल हो गया है। ये शिवलिंग वाले फाउंटेन बताए जा रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर आया तो लोगों ने आपत्ति भी जताई।
कई लोगों ने ट्विटर पर लिखा है कि शिवलिंग मंदिर में होना चाहिए लेकिन सरकार जी20 की सजावट के नाम पर शिवलिंग को फव्वारा बना रही है।