MP News: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने छिन्दवाड़ा में एक बड़ा बयान दिया. उन्होंने उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित ज्ञानवापी को मस्जिद मानने से इनकार कर दिया हैं.
धीरेंद्र शास्त्री से ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ज्ञानवापी कोई मस्जिद नहीं है, वह भगवान शंकर का मंदिर है. उसे मस्जिद कहना बंद किया जाना चाहिए.
बता दें कि छिंदवाड़ा में पंडित धीरेंद्र शास्त्री की 3 दिवसीय रामकथा का आज अंतिम दिन हैं. कथा सिमरिया में 5 से 7 अगस्त तक हर दिन शाम 4 बजे से शुरू होकर 7 बजे तक चली. मुख्य यजमान पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे व छिंदवाड़ा सांसद नकुलनाथ हैं.
ज्ञानवापी मस्जिद नहीं- धीरेंद्र शास्त्री
धीरेंद्र शास्त्री ने ज्ञानवापी मस्जिद सर्वे को लेकर यह बयान कथा के अंतिम दिन यानी 7 अगस्त को दिया. हालांकि, अभी मस्जिद में ASI सर्वे चल रहा है.
सर्वे में टीम को हिंदू चिन्ह मिलने का दावा किया जा रहा है, लेकिन फाइनल रिपोर्ट आने से पहले ही साधु-संतों के बीच बयानबाजी का दौर भी तेज़ हो गया है. फ़िलहाल, रिपोर्ट आने से पहले ही संतों ने ज्ञानवापी मस्जिद को मंदिर बताना शुरू कर दिया है.