पहले 75 प्रतिशत अब 80 प्रतिशत से ज्यादा ऑनलाइन पेमेंट..!
भोपाल,
पहले न्यूनतम पांच और अधिकतम 20 रुपये छूट दी जा रही थी। इसका लाभ उन्हीं उपभोक्ताओं को दिया जा रहा था।मध्य क्षेत्र बिजली कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि केंद्र सरकार के डिजिटल इंडिया मिशन को बढ़ावा देने के लिए उपभोक्ताओं को बिलों में छूट के दायरे को बढ़ाया गया है ताकि अधिक से अधिक उपभोक्ता बिलों का भुगतान आनलाइन माध्यमों से करें। बता दें कि शहर में 4.50 लाख उपभोक्ता है जो 24 जोनों में बटे हैं। इनकी संख्या लगातार बढ़ रही है।
500 रुपये तक की छूट ऐसे दी जा रही:
मध्य क्षेत्र बिजली कंपनी के मुख्य प्रवक्ता मनोज द्विवेदी ने बताया कि घरेलू उपभोक्ताओं को 4000 हजार रुपये ऑनलाइन जमा करने पर 20 रुपये से अधिक की छूट दे रहे हैं 5000 रुपये ऑनलाइन जमा करने वाले उपभोक्ताओं को 25 रुपये, 50,000 रुपये भुगतान करने वालों को 250 रुपये और एक लाख रुपये बिल भुगतान करने वालों की 500 रुपये की छूट दी जा रही है। वहीं उच्च दाब उपभोक्ताओं को प्रति एक बिल की कुल राशि आनलाइन भुगतान करने पर 100 रुपये से लेकर 1000 रुपये तक की छूट दी जा रही है।
ऐसे करें ऑनलाइन भुगतान:
उपभोक्ता एमपी ऑनलाइन, कामन सर्विस सेंटर, कंपनी के पोर्टल पर जाकर इंटरनेट बैंकिंग, क्रेडिट/डेबिट कार्ड, यूपीआई, ईसीएस, एमबीबीएस, कैश कार्ड एवं वॉलेट (फोन-पे, अमेजन-पे, गूगल पे, पेटीएम एप) और उपाय मोबाइल एप के माध्यम से बिलों का भुगतान ऑनलाइन करें, तभी उन्हें छूट का लाभ दिया जा रहा है। यह लाभ नगद न देकर सीधे बिजली बिल की राशि कम करके दी जा रही है।