Jammu Kashmir Encounter: जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में कालाकोट के जंगलों में कल (सोमवार) देर रात आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच झड़प हुई. जिसमें 9 पैरा कमांडो स्पेशल यूनिट के 3 जवान घायल हुए हैं.

फ़िलहाल, यहां पर आज (मंगलवार) सुबह से ही सेना का सर्च ऑपरेशन जारी है. संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने के बाद सेना ने पुलिस के साथ मिलकर सुबह-सुबह कालाकोट इलाके के ब्रोह और सूम वन क्षेत्र की घेराबंदी कर दी.

तीन जवान हो गए घायल-

जानकारी के मुताबिक, राजौरी के कालाकोट इलाके में दो से तीन आतंकियों को घेर लिया गया है. जंगल में छिपे आतंकियों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन तेज़ कर दिया गया है.

बीती रात आतंकियों की ओर से फायरिंग की गई. इस दौरान सेना, जम्मू कश्मीर एसओजी की टीम घटनास्थल पर मौजूद रही. इस मुठभेड़ में 2 पैरा कमांडो सहित 3 सैन्यकर्मी घायल हो गए.

देर रात तक चला सर्च ऑपरेशन-

सेना के अधिकारियों ने कहा कि तलाशी अभियान देर रात उस समय मुठभेड़ में तब्दील हो गया जब इलाके में छिपे आतंकवादियों ने घेराबंदी तोड़ने की कोशिश में सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी.

जिसके बाद सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की और दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी शुरू हो गयी. उन्होंने कहा कि भागने के सभी संभावित मार्गों को अवरुद्ध करने के लिए अतिरिक्त बलों को क्षेत्र में तैनात किया गया हैं.