भोपाल: जबलपुर के बरगी बांध की भूमि पर कुल 51 व्यक्तियों के अतिक्रमण पाये गये हैं जिनमें अतिक्रमणकत्र्ता हैं: बरगी नगर में महेश सेन, पप्पू दुबे, राम साहू, अशोक विश्वकर्मा, छोटेलाल, मुन्नू पटेल, भूपत यादव, मुन्ना पाठक, गोलू आर्मो, गुड्डू साहू, राजा चक्रवर्ती, बुद्धु रजक, रज्जन डहेरिया, श्रीमती सविता बर्मन, सुरेन्द्र गढेवाल, राजा चौधरी, राकेश गढेवाल, बूजलाल यादव, श्रीमती ममता बर्मन, रामकिशन साहू, राजेश सिवेदी, बैजू रजक, श्रीमती मंजू बाल्मिक, प्रकाश धर्मक, घनश्याम, दपक डहेरिया, श्यामू स्वीपर, श्रीमती चिरौंजा साहू, रुपलाल पाल, बसंत गढ़ेवाल, केशरी मेहले, श्रीराम झारिया, श्याम सुंदर दुबे, अशोक पटले, मुन्ना खान, नारायण पडवार, श्रीमती दीक्षा झारिया, श्रीमती रंजिता शर्मा, बाके पटेल, गुलाब झारिया, सुनील नामदेव, किशन बर्मन, मनीष झारिया, हिम्मत यादव, मनकेड़ी कालोनी बरगी नगर में गुलाब झारिया, धनीराम झारिया, सुकल सिंह, दादूरामू बर्मन, सुरेश बैरागी, प्रेमलाल उईके, पंचमलाल झारिया तथा प्रीतम पटैल।

जिला जबलपुर में नर्मदा घाटी विकास विभाग की भूमि पर अतिक्रमण की पिछले एक साल में कुल 14 शिकायतें आईं। किसी भी शिकायत को अनदेखा कर बिना कार्यवाही के बंद नहीं किया गया है। सभी शिकायतों के संबंध में स्थल निरीक्षण कर समझाईश देकर अतिक्रमण हटाने हेतु प्रेरित करने तथा अतिक्रमण रिक्त न करने पर नोटिस देने की कार्यवाही प्रचलन में है। जबलपुर के तेवर ग्राम में 4390 वर्ग मीटर तथा जोधपुर में एक हजार वर्ग मीटर पर अतिक्रमण है तथा इन अतिक्रमणकत्र्ताओं को नोटिस दिये गये हैं एवं राजस्व अधिकारियों के सहयोग से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जा रही है।