2015 बैच की आईएएस टॉपर टीना डाबी किसी न किसी कारण से सुर्खियों में रहती हैं। टीना डाबी ने बुधवार को जैसलमेर में अपनी नई पारी की शुरुवात की। उन्होंने जैसलमेर में बतौर डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर कार्यभार संभाला है। इससे पहले टीना जयपुर में अपनी सेवाएं दे रही थीं जहां अब  33 वर्षीय प्रकाश राजपुरोहित उनका स्थान लेंगे।

22 वर्षीय टीना डाबी दिल्ली की रहने वाली हैं, जिन्होंने अपने पहले प्रयास में 2015 की सिविल सेवा परीक्षा में टॉप किया था। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के सबसे प्रतिष्ठित लेडी श्री राम कॉलेज में टॉप किया और 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' का खिताब अर्जित किया। आलावा इसके, कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी से बारहवीं कक्षा के आईसीएसई बोर्ड परीक्षा में राजनीति विज्ञान और इतिहास में 100 प्रतिशत अंक भी हासिल किए।

टीना ने अपने पहले ही प्रयास में ही 1,078 उम्मीदवारों में से पहला रैंक हासिल किया था।कुछ समय पहले ही टीना ने प्रदीप गावंडे से दूसरी शादी की है, जो खुद भी एक आईएएस अधिकारी हैं और निदेशक, पुरातत्व और संग्रहालय, राजस्थान के रूप में तैनात हैं।

इससे पहले टीना की शादी आईएएस अधिकारी अतहर आमिर खान से हुई थी, जो श्रीनगर नगर निगम के कमिश्नर हैं। अतहर 2015 यूपीएससी बैच के दूसरे टॉपर थे और दोनों को मसूरी में एक साथ प्रशिक्षण के दौरान प्यार हो गया था। दोनों ने शादी भी की थी लेकिन यह विवाह ज्यादा दिनों तक नहीं चल सका था.