MP News: मध्यप्रदेश के पीथमपुर से आग़ लगने की एक बड़ी घटना सामने आई हैं. दरअसल, एक केमिकल प्लांट में आग लगने से चार कर्मचारी बुरी तरह झुलस गए, इनमें से एक की मौत भी हो गई.
मृतक युवक की पहचान कमलेश तिवारी नाम से हुई है. फ़िलहाल, सभी घायलों को महू के मध्य भारत अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
आग़ सुयोग फार्मा नामक कंपनी में लगी है. यह कंपनी दवाई बनाती हैं. हालांकि, आग़ लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया हैं. मौके पर आग़ बुझाने के पर्याप्त साधन मौजूद नहीं थे. यहां तक की सुरक्षा उपकरण भी नहीं थे.
स्थानीय लोगों के मुताबिक, सुबह करीब 9 बजे कंपनी से धुआं उठता दिखाई दिया. जिसके बाद आसपास की कंपनी के कर्मचारी भी तुरंत मौके पर पहुंचे. उन्होंने आग़ बुझाने से लेकर घायलों को निकालने तक का काम किया.