पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दूसरी बार शादी के बंधन में बंध गए। उन्होंने चंडीगढ़ की डॉक्टर गुरप्रीत कौर के साथ सात फेरे लिए। शादी के बाद की पहली तस्वीर भी सामने आ गई है। तस्वीर में  भगवंत मान गोल्डन कुर्ते पायजामे में और गुरप्रीत रेड लहंगे में दिखाई दे रही हैं। 
 

 

पंजाब के सीएम भगवंत मान की शादी के मौके पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल भी पहुंचे हैं। वहीं उन्हें कई सियासी हस्तियों ने भी शादी के लिए बधाई दी है। दोपहर 12 बजे करीब दोनों शादी के बंधन में बंध गये। दिल्ली के सीएम केजरीवाल परिवार समेत शादी में शामिल होने पहुंचे थे।  उन्होंने ही शादी में पिता की रस्में अदा कीं। 

शादी में चुनिंदा  मेहमानों को बुलाया गया था।  शादी का कार्यक्रम सीएम आवास पर ही रखा गया था। बता दें कि 32 साल की गुरप्रीत कौर भगवंत मान (उम्र 48) से 16 साल छोटी हैं। दोनों की मुलाकात करीब चार साल पहले हुई थी। 

भगवंत मान की यह दूसरी शादी है। मान की पहली शादी इंद्रपीत कौर से हुई थी। हालांकि दोनों का तलाक हो गया।