MP Election 2023: मध्यप्रदेश में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में सियासी सरगर्मियां काफी तेज़ हैं. इन दिनों तमाम राजनीतिक दल काफी सक्रिय हैं. नेताओं के दल बदलने का सिलसिला भी दोनों ही दलों में लगातार जारी है.
कांग्रेस ने बीजेपी को एक बार फिर बड़ा झटका दिया हैं. हाल ही में बालाघाट के दिग्गज बीजेपी नेता और पूर्व सांसद बोध सिंह भगत ने बुधवार के दिन कांग्रेस का दामन थाम लिया है.
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के विधानसभा क्षेत्र बुधनी में भी कांग्रेस ने सेंधमारी की है. बोध सिंह भगत के साथ बुधनी के बीजेपी नेता राजेश पटेल और इंदौर के बीजेपी नेता प्रमोद टंडन भी आज कांग्रेस में शामिल हुए हैं.
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में इन सभी नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई. इसे चुनावी साल में बीजेपी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है.