सियासी गलियारों से ये सामने खबर आ रही है, कि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ राज्यसभा जाने की योजना बना रहे हैं। इसके लिए उन्होंने सोनिया गांधी से मुलाकात भी की है। लेकिन, अब कमल नाथ ने खुद स्पष्ट बयान देकर इन अटकलों पर विराम लगा दिया है। कमलनाथ ने ये स्पष्ट कर दिया है कि उन्हें राज्यसभा जाने में कोई दिलचस्पी नहीं है। उन्होंने कहा कि उन्होंने इस बारे में कभी सोचा भी नहीं था।

मध्य प्रदेश से कांग्रेस किसे राज्यसभा भेजेगी, इसे लेकर चर्चा तेज हो गई है। नाम का खुलासा कभी भी हो सकता है। इस बीच पूर्व सीएम कमलनाथ ने मंगलवार को विधायकों को डिनर पर बुलाया है। कमलनाथ के डिनर को सियासी गलियारों में बहस तेज हो गई है। कहा जा रहा है, कि पूर्व सीएम अब मध्य प्रदेश छोड़ने का प्लान बना रहे हैं, इसी के चलते इस डिनर का आयोजन किया गया है। 

वहीं डिनर को लेकर कमलनाथ ने कहा कि इसमें कुछ भी नया नहीं है। वे हर साल विधायकों को रात्रि भोज देते हैं। बीजेपी को जो सोचना है वो सोचे। दरअसल, पूर्व सीएम कमलनाथ ने रात 8 बजे विधायकों को अपने भोपाल स्थित आवास पर रात्रि भोज के लिए आमंत्रित किया है।

कहा जा रहा है, कि दौरान वह कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। हालांकि, वह पहले ही कह चुके हैं कि वह राज्यसभा नहीं जाएंगे। 

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में राज्यसभा की पांच सीटें अप्रैल में खाली हो रही हैं। राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल 2 अप्रैल तक है। जिनमें से चार बीजेपी के पास और एक कांग्रेस के पास है।

किसानों के विरोध पर कमलनाथ ने कहा कि मध्य प्रदेश की 70 फीसदी अर्थव्यवस्था कृषि पर निर्भर है। किसान आर्थिक गतिविधि बनाते हैं। किसानों की जेब में पैसा हो तो गांव की किराना दुकान चलती है। एमएसपी सबसे बड़ी चीज है। हर किसान को गारंटी मिलनी चाहिए।